नोएडा के विला में बिना लाइसेंस चल रही शराब पार्टी पर आबकारी विभाग का छापा, 13 बोतल शराब के साथ तीन गिरफ्तार

नोएडा के विला में बिना लाइसेंस चल रही शराब पार्टी पर आबकारी विभाग का छापा, 13 बोतल शराब के साथ तीन गिरफ्तार

नोएडा। नोएडा के थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 43 स्थित एक विला में चल रही पार्टी पर छापा मारकर आबकारी विभाग ने भारी मात्रा में शराब बरामद किया है। यह पार्टी बिना किसी लाइसेंस के चल रही थी। यहां पर मदिरा परोसी जा रही थी। यहां से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने आज बताया कि बीती रात को आबकारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह अपनी टीम के साथ गश्त कर रहे थे। उन्हें सूचना मिली कि सेक्टर 43 के एक विला में कुछ लोग पार्टी कर रहे तथा यहां पर बिना लाइसेंस के अवैध रूप से मदिरा परोसी जा रही है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर आबकारी विभाग ने छापेमारी की तथा मौके से कृतेश सिंह पुत्र शैलेंद्र प्रताप सिंह, शिखर सक्सेना पुत्र सत्येंद्र कुमार सक्सेना तथा आयुष चौरसिया पुत्र दिनेश चौरसिया को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि इनके पास से विभिन्न ब्रांड के 13 बोतल अंग्रेजी शराब, बियर आदि बरामद हुई है उन्होंने बताया कि इन लोगों ने उक्त मकान को 21 हजार रुपए में पार्टी करने के लिए बुक किया था। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पार्टी मे शराब परोसने के लिए आबकारी विभाग से लाइसेंस नहीं लिया था।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *