बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा: खजूर से भरी डीसीएम ट्रक में घुसी, दो की मौत; चालक समेत दो गंभीर

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा: खजूर से भरी डीसीएम ट्रक में घुसी, दो की मौत; चालक समेत दो गंभीर

उरई। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार की देर रात खजूर से लदी एक डीसीएम आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि डीसीएम का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग केबिन में पूरी तरह फंस गए। दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और यूपीडा (यूपीईडीए) की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।

यह हादसा उरई कोतवाली क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 173.7 पर कैथेरी टोल प्लाजा के सामने गुरुवार रात करीब 12:45 बजे हुआ। डीसीएम (यूपी 41 जीटी 6248) चरखारी से खजूर लेकर संभल की ओर जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार डीसीएम आगे चल रहे ट्रक से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और उसमें बैठे लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में डीसीएम चालक अलीगढ़ निवासी विष्णु यादव और केबिन में बैठे संभल निवासी

बबलू घायल हो गए। दोनों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

वहीं, डीसीएम में सवार अलीगढ़ निवासी नीतेश और संभल का रहने वाला मोहिन काे मेडिकल कॉलेज में इलाज के दाैरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही उरई कोतवाली पुलिस और यूपीईडा की टीम मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव अभियान चलाकर क्षतिग्रस्त डीसीएम में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। इसके बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहन को क्रेन की मदद से सड़क किनारे हटवाया गया, जिससे एक्सप्रेस-वे पर यातायात सामान्य कराया जा सका।

सीओ राजीव शर्मा ने बताया कि शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे की सूचना मृतकों और घायलों के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *