बिहार के बक्सर में सोनपा गांव के पास कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में छह युवकों की मौत,दो की हालत गंभीर

बिहार के बक्सर में सोनपा गांव के पास कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में छह युवकों की मौत,दो की हालत गंभीर

पटना। बिहार में बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के सोनपा गांव के पास गुरुवार देररात कार और बाइक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में छह युवकों की मौत हो गई, जबकि अन्य दो की हालत नाजुक बनी हुई है।

उत्तर प्रदेश के गहमर थाना क्षेत्र के भतउरा गांव के पांच युवक कार पर सवार होकर रामगढ़-मोहनिया की ओर जा रहे थे। इस दौरान सोनपा गांव की तरफ से तीन युवक बाइक पर सवार होकर मुख्य सड़क पर निकले। इस दौरान कार और बाइक के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 6 लोगो की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हैं।

मृतकों में उत्तर प्रदेश के गहमर थाना क्षेत्र के भतउरा गांव निवासी इरफान अंसारी (25 ), अरबाज अंसारी (20 ) और बादल कुमार (30 ) शामिल हैं। बाइक सवार तीन युवक की भी मौत हुई है। इसमें उत्तर प्रदेश के उतरौली निवासी अरुण कुमार राजभर (21 ), शिवम कुमार और शुभम कुमार शामिल हैं। शुभम कुमार राजपुर थाना क्षेत्र के सॉरी गांव और शिवम कुमार (18 ) राजपुर थाना क्षेत्र के सिकरौल गांव निवासी हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, कार में पांच और बाइक पर तीन युवक सवार थे। हादसे में चार लोगों की मौत के बाद बाकी चार घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। अन्य घायलों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *