उन्नाव: खेत के पास मिला 25 वर्षीय युवक का शव, गले पर चोट के निशान मिलने से जांच में जुटी पुलिस

उन्नाव: खेत के पास मिला 25 वर्षीय युवक का शव, गले पर चोट के निशान मिलने से जांच में जुटी पुलिस

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के जनपद उन्नाव के औरास थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार भोर पहर गाँव के बाहर एक युवक का शव खेत के पास पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर निरीक्षण किया। मृतक के गले में चोट के निशान मिले। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है।

औरास थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम महबूब खेड़ा निवासी करन 25 वर्ष पुत्र अम्बालाल खेत में काम करता था। बुधवार खेत में धान पीटने के लिए वह घर से निकला था। लेकिन देर रात्रि तक वह घर नहीं लौटा। गुरुवार सुबह राम सजीवन के खेत के पास उसका शव पड़ा हुआ मिला। ग्रामीणों ने परिजनों को सूचित किया । घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। जिसने घटना स्थल का निरीक्षण किया। मृतक के गले में चोट के निशान पाये गये। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

सीओ बांगरमऊ हर्ष ने बताया कि युवक का शव गांव के बाहर खेत के पास मिला है। पीएम रिपोर्ट व अन्य जांच के अनुसार कार्यवाही की जाएगी। मृतक दो भाई थे। अर्जुन बड़ा भाई है। अर्जुन की पत्नी सोनाली ने बताया कि धान पीटने के लिए देवर करन घर से निकला था। रात्रि तक घर नहीं लौटा। सुबह घटना की सूचना मिली। जिससे घर में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *