नोएडा। उत्तर प्रदेश के जनपद फिरोजाबाद मे टीन सेड गिरने से गंभीर रूप से घायल हुए एक व्यक्ति के उपचार के दौरान नोएडा के सेक्टर 62 स्थिति एक अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि राकेश बाबू (55) जनपद फिरोजाबाद के शिकोहाबाद मे आई तेज बारिश के चलते बचने के लिए एक टीन सेड में घुस गए, तभी टीन सेड गिर गया और उनकी गर्दन और रीढ पर गंभीर चोट आई। उन्हें उपचार के लिए नोएडा के सेक्टर 62 स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 58 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अग्रिम कार्रवाई जनपद फिरोजाबाद पुलिस द्वारा की जाएगी।


