नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक दिल दहला वाली घटना सामने आई है। जहां एक स्कूल में 4 साल की मासूम के साथ अज्ञात युवक द्वारा बाथरूम में डिजिटल रेप किया गया। बच्ची ने मां से आपबीती सुनाई तो मां ने पुलिस को शिकायत कर दी है। वहीं, पुलिस ने बच्ची की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है। पुलिस की 4 टीमें मामले का खुलासा करने में लगी हैं।

जानिए पूरा मामला
मामला गौतमबुद्ध नगर जिले के सेक्टर 39 थाना क्षेत्र स्थित एक स्कूल का है। बताया जा रहा है कि 4 साल की मासूम के शरीर पर तेज खुजली होने के बाद मां को पाउडर लगाते वक्त घाव दिखा। मां के पूछने पर मासूम ने बताया कि स्कूल में उसके साथ गन्दा काम किया गया। महिला ने पुलिस को बताया कि वह परिवार के साथ सेक्टर-30 में रहती है। उनकी एक 4 साल की बेटी है। वह सेक्टर-37 के निजी स्कूल में पढ़ती है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना के खुलासे के लिए पुलिस की ओर से चार टीम लगाई गई हैं।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो पता चला कि बच्ची स्कूल के अंदर दोस्त के साथ आती-जाती दिखाई दे रही है। वह सिर्फ एक बार बाथरूम गई। इस दौरान गेट के पास एक महिला स्टाफ भी मौजूद थी। बच्ची करीब 2 मिनट बाद बाहर आ गई थी। फुटेज में बच्ची सामान्य ही दिखाई दे रही है। ऐसे में पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग
एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि स्कूल की सात और आठ सितंबर की सीसीटीवी फुटेज खंगाली है। सात सितंबर की फुटेज में बच्ची स्कूल के बाथरूम में जाती नजर आ रही है। इसके कुछ देर बाद वह बाहर आ जाती है। इस दौरान उसके साथ कोई भी नजर नहीं आया। पुलिस ने बच्ची की मेडिकल जांच भी कराई है। पुलिस का दावा है कि मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले में स्पष्ट रिपोर्ट सामने आएगी।
