बहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर 53 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस-एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई

बहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर 53 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस-एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई

बहराइच। भारत-नेपाल सीमा पर बहराइच जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रूपईडीहा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बीती रात 53 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर के कब्जे से भारतीय और नेपाली मुद्रा भी बरामद हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपित को न्यायालय में पेश किया है।

पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष हरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि 18 जुलाई की रात सीमा क्षेत्र में गश्त के दौरान पिलर संख्या 651/2 के पास नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले रास्ते पर एक संदिग्ध व्यक्ति भारतीय सीमा से नेपाल की ओर जाता दिखाई दिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 53 ग्राम अवैध स्मैक, 200 रुपये भारतीय मुद्रा तथा 100 रुपये नेपाली मुद्रा बरामद हुई।

पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान शमीम अहमद (38 वर्ष) पुत्र लल्लन रायनी, निवासी चिकवन मोहल्ला मुनीरगंज, थाना रूपईडीहा, जनपद बहराइच बताया। बरामदगी के आधार पर उसके विरुद्ध मु0अ0सं0 182/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी पहले भी एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ वर्ष 2022, 2023 और 2025 में भी मुकदमे दर्ज हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *