बरनावा से पुरामहादेव तक हुई फ्रीडम मैराथन दौड़, 600 युवाओं ने किया प्रतिभाग

बागपत। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत फ्रीडम पुरा महादेव हाफ मैराथन को बरनावा से डीएम राजकमल यादव व एसपी नीरज कुमार जादौन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ में करीब 600 युवाओं ने प्रतिभाग किया।

कांवड़ मार्ग से होते हुए सभी प्रतिभागी पुरा महादेव पहुंचे। साथ ही मैराथन दौड़ के पीछे डीएम, एसपी, एडिशनल एसपी, सीओ बागपत, सीओ खेकड़ा, सीओ बड़ौत एवम अन्य अधिकारियों ने तिरंगा यात्रा निकाली और भारत माता की जय वंदे मातरम का उद्घोष करते रहे।
जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति, पुलिस व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में बरनावा से पुरा महादेव तक 21 किमी लंबी फ्रीडम हाफ मैराथन का आयोजन हुआ। शुभारंभ करते हुए डीएम राजकमल यादव ने कहा कि खेलकूद शारीरिक व मानसिक विकास के लिए बेहद जरूरी है। एसपी नीरज कुमार जादौन ने कहा कि खेलकूद स्पर्धाओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा से युवाओं को देश का नाम रोशन करना चाहिए। आज़ादी का अमृत महोत्सव एवम हर घर तिरंगा अभियान को आम जनमानस तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस विशेष मैराथन में प्रथम स्थान शामली के नीरज कुमार, द्वितीय स्थान खासपुर के विनीत गोस्वामी व तृतीय स्थान बिनौली के सागर ने प्राप्त किया। विजेताओं को 5100, 3100 व 2100 की पुरुस्कार राशि, स्मृति चिन्ह तथा मेडल देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त चेयरमैन अमीनगर सराय मांगे राम ने प्रथम स्थान प्राप्त धावक नीरज को अपनी तरफ से 2500 रुपये की पुरस्कार राशि देकर उत्साहवर्धन किया । उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले धावकों में मोहित, जोनी, गौरव, संदीप, सौरभ, चंदन, गोविंद, राहुल, मोहित बदरखा, मोहित रमाला व पिंटू में प्रत्येक को डीएम व एसपी द्वारा 1100 का नकद ईनाम देकर प्रोत्साहित किया गया।
मैराथन में डीएम राजकमल यादव, एसपी नीरज जादौन, एसपी मनीष कुमार मिश्र, सीओ डीके शर्मा, युवराज सिंह, इंस्पेक्टर नावेंद्र सिंह सिरोही, देवेश कुमार सिंह, कौशलेंद्र सिंह, विरजाराम, डीके त्यागी आदि अधिकारी भी दौड़े। नेहरू युवा केंद्र बागपत के स्वयंसेवकों ने भी जिला प्रशासन के साथ मिलकर कार्यक्रम आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिलाधिकारी बागपत के मार्गदर्शन में आयोजित मैराथन दौड़ को सफलतापूर्वक आयोजित करने में क्रीड़ाधिकारी सरिता रानी एवम जिला युवा अधिकारी अरुण तिवारी में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सामूहिक राष्ट्र गान के साथ मैराथन दौड़ का समापन हुआ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *