प्रयागराज में सनसनीखेज वारदात: गांव के बाहर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, सिर और गले पर चोट के निशान से हत्या की आशंका

प्रयागराज में सनसनीखेज वारदात: गांव के बाहर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, सिर और गले पर चोट के निशान से हत्या की आशंका

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित मऊआइमा थाना क्षेत्र के तुलसीपुर नौंवा गांव के बाहर शनिवार को एक युवक का शव पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि युवक के सिर एवं गले में चोट दिखाई दे रही है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।

सहायक पुलिस आयुक्त फूलपुर विवेक यादव ने बताया कि गंगानगर क्षेत्र में स्थित मऊआइमा थाना क्षेत्र के तुलसीपुर नौंवा गांव के समीप शनिवार को एक 22 वर्षीय युवक का शव पाया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी पहुंची है। एसीपी फूलपुर ने बताया कि युवक के सिर एवं गले में चोंट के निशान दिखाई दे रही है। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस की टीमें युवक की पहचान कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। युवक की मौत का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेजा जाएगा ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *