प्रयागराज में शॉर्ट सर्किट से दो दुकानों में भीषण आग, फोटोस्टेट और कपड़ों का सामान जलकर राख; जनहानि नहीं

प्रयागराज में शॉर्ट सर्किट से दो दुकानों में भीषण आग, फोटोस्टेट और कपड़ों का सामान जलकर राख; जनहानि नहीं

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित जार्जटाउन थाना क्षेत्र के अल्लापुर लेबर चौराहे के समीप शनिवार को एक कपड़े और फोटो स्टेट की दुकान में भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया गया है। आग से किसी भी जनहानि नहीं हुई है।

पुलिस उपायुक्त नगर सागर जैन ने बताया कि अल्लापुर लेबर चौराहे के समीप स्थित गुप्ता साइबर और कपड़े की दुकान में शनिवार सुबह अचानक शार्ट सर्किट से आग लगने की सूचना अग्नि दस्ते को प्राप्त हुई। सूचना पर दमकल कर्मी तीन टैंकर गाड़ियों को लेकर पहुंचे। अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग से फोटो स्टेट की दुकान और कपड़े की दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया। आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। प्रथम दृष्टया आग लगने की वजह शार्ट सर्किट प्रतीत हो रही है। सम्पत्ति की क्षति का आकलन जांच के बाद हो पाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *