बहसूमा। रामराज चौकी प्रभारी विष्णु सिंह ने पुलिस टीम के साथ में चेकिंग अभियान चलाया।इस दौरान वाहन चालकों को नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई।बता दें कि शनिवार शाम को रामराज चौकी इंचार्ज विष्णु सिंह ने रामराज चौकी तिराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।इस दौरान पुलिस टीम ने आने जाने वाले वाहनों को रूकवाकर उनके कागजात की जांच की। संदिग्ध दिखने वाले लोगों की तलाशी लेते हुए उनसे पूछताछ की गई।और चौकी प्रभारी विष्णु सिंह ने यातायात के नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी।इस मौकै पर कांस्टेबल अजय कुमार, कांस्टेबल जेपी सिंह, कांस्टेबल सचिन चौधरी,आदि मौजूद रहे।

