सहारनपुर। थाना रामपुर मनिहारान पुलिस द्वारा अपराधियांे के विरुद्ध की जा रही कड़ी कार्यवाही से घबराये चार शातिर अभियुक्तों ने थाने पर आत्मसमर्पण करते हुए अपराध से की तौबा व भविष्य में अपराध न करने की कसम खाई है। एसएसपी आकाश तोमर के आदेशानुसार जनपद में संदिग्ध व्यक्ति/वांछितांे की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना रामपुर मनिहारान प्रभारी निरीक्षक के कुशल नेतृत्व में पुलिस द्वारा चोर एवं लुटेरांे के विरुद्ध चलाये गये अभियान से चोर एवं लुटेरों में भय की लहर है।

जिस कारण आज थाना क्षेत्र के प्रचलित हिस्ट्रीशीटर/दुराचारी अपराधी नदीम पुत्र यासीन, नफीस पुत्र रफीक, नौशाद पुत्र सईद निवासीगण इस्लामनगर थाना रामपुर मनिहारान जिला सहारनपुर व आजाद पुत्र शफीक निवासी कस्बा व थाना रामपुर मनिहारान जिला सहारनपुर जो पूर्व में लूट/वाहन चोर के अपराधों में जेल गये थे।

थाना प्रभारी विशाल श्रीवास्तव व थाना रामपुर मनिहारान पुलिस टीम के समक्ष पहुँचकर अपने जुर्म से तौबा की व भविष्य में अपराध न करने की शपथ ली। थाना प्रभारी द्वारा हिदायत दी गयी कि मेहनत, मजदूरी करके अपने बच्चो का पालन-पोषण करें तथा भविष्य में अपराध की पुनरावृत्ति न हो यदि आप अपराध में संलिप्त पाये जाते हैं तो सख्त कानूनी कार्यवाही की जायेगी।
