बेहट। कोतवाली पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।
बेहट कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार पांडेय ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि न्यायालय से गैरहाजिर रह रहा एक व्यक्ति अपने घर पर मौजूद है।

सूचना मिलते ही उप निरीक्षक रविंद्र कुमार ने कॉन्स्टेबल योगेश कुमार को अपने साथ लेकर बताए गए स्थान पर छापा मारा तो वहां पहले से मौजूद एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा जिसका पीछाकर पुलिसकर्मियों ने दबोच लिया ओर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना नाम साजिद पुत्र जियाउल हक निवासी ग्राम ताजपुरा थाना बेहट बताया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है। बेहट कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार पांडेय का कहना है कि अपराधी प्रवृत्ति के किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जायेगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

