पीएम मोदी के 20 वर्ष के कार्यकाल के उपलक्ष्य में हुआ प्रबुद्धजन सम्मेलन

बागपत (विनीत कौशिक)। भाजपा के द्वारा नगर के विहर्ष सभागार में आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 20 वर्ष होने वाले मोदी @20 आयोजित कार्यक्रम में पीएम की उपलब्धियों को गिनाया।
उन्होंने कहा कि गुजरात के साथ देश के चौमुखी विकास में प्रधानमंत्री के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। सबका साथ, सबका विकास नारे के तहत उन्होंने देश को आगे बढ़ाते हुए देश के परिवारवाद व भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने का कार्य किया है। उन्होंने मोदी के 20 साल के राजनीतिक सफर के बारे में बताते हुए कहा कि देश आज सुरक्षित हाथों में है। कहा कि पीएम ने जन धन योजना, उज्ज्वला योजना, शौचालय, आवास आदि की सौगात देकर गरीबों का जीवन स्तर सुधारा है।

उन्होंने धारा 370, राम मंदिर निर्माण, नई शिक्षा नीति आदि के बारे में बताते हुए उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए 20 वर्ष के कार्यकाल को अविस्मरणीय बताया।
वशिष्ठ अतिथि के रूप में आये जनता वैदिक कॉलेज के प्राचार्य डॉ जयकुमार सरोहा ने कहा कि राजनीति की परिभाषा को पीएम नरेंद्र मोदी ने बदला है।
उन्होंने अपने व्यक्तित्व के माध्यम से देश मान बढ़ाने का काम किया है।
साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में आये दिगम्बर जैन कॉलेज के प्राचार्य विरेन्द्र सिंह ने कहा कि पीएम ने करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाकर देश को महामारी से उभारा गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन करते हुए जिला अध्यक्ष सूरजपाल सिंह ने आये सभी प्रबुद्धजनों का आभार जताया।
इस अवसर पर दिगम्बर जैन इन्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य वकील चंद जैन, जनता वैदिक इन्टर कॉलेज प्राचार्य यशपाल शास्त्री, मुकेश जैन, नितिन जैन, डॉ दिनेश बंसल, डॉ निर्मल गुप्ता, डॉ पंकज कुमार, चैयरमेन डॉ अमित राणा, राकेश जैन मटिया परिवार, डॉ पुष्पेन्द्र कुमार, अलोक जैन, मास्टर पंकज शर्मा, एडवोकेट रामपाल नैहरा, एडवोकेट सुधीर शर्मा, दीपक शर्मा, मास्टर विनोद पाल ,सुनिल पंवार, मास्टर अनिरुद्ध तोमर, मास्टर विशाल राय आदि मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *