नोरा फतेही के लावणी डांस से प्रभावित हुयी माधुरी दीक्षित

मुंबई। बॉलीवुड की धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित डासिंग क्वीन नोरा फतेही के लावणी डांस से प्रभावित हो गयी हैं।

नोरा फतेही का डांस लोगों को बेहद पसंद आता है। नोरा दिनों डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ को जज करती नजर आ रही हैं।इस शो को करण जौहर , माधुरी दीक्षित भी जज कर रही हैं। कलर्स टीवी ने शो का एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में माधुरी कहती हैं कि वह नोरा फतेही को लावणी डांस करते हुए देखना चाहती हैं। माधुरी की इस ख्वाहिश नोरा पूरा करती नजर आती है।स्टेज पर अमृता खानविलकर के साथ नोरा लावणी डांस करती हैं, जिसे देख माधुरी दीक्षित भी उनकी फैन हो जाती हैं और जमकर सीटी मारती हैं।

नोरा फतेही जल्द थैंक गॉड में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी नजर आने वाले हैं। फिल्म ‘थैंक गॉड’ 25 अक्टूबर 2022 को दीवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *