नोएडा में शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 11 लाख की ठगी, फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर बढ़ती दिखती रही रकम

नोएडा में शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 11 लाख की ठगी, फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर बढ़ती दिखती रही रकम

नोएडा। उत्तर प्रदेश के जनपद गाैतमबुद्धनगर नोएडा में शेयर मार्केट में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने की लालच देकर अज्ञात साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति से 11 लाख रुपये की ठगी कर ली। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर साइबर क्राइम पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम शैव्या गोयल ने बताया कि विजय कुमार श्रीवास्तव ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उन्होंने शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के लिए एक अकाउंट खोलने के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया था। ट्रेडिंग अकाउंट एक्टिवेट करने के बहाने कुछ लोगों ने उनसे संपर्क किया तथा शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने पर मोटा मुनाफा कमाने की लालच दिया। आरोपितों ने उन्हें एक लिंक भेजा। उन्होंने कहा कि इसपर शेयर खरीदने और बेचने के सारे फीचर्स हैं। पीड़ित ने भेजे गए लिंक के प्लेटफार्म को चेक करने के बहाने थोड़ी रकम ट्रांसफर करने की बात कही। पीड़ित ने 10 रूपये ट्रांसफर किए। उन्होंने आरोपितों की बात में आकर शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने के नाम पर विभिन्न बार में 11 लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिया। उन्होंने बताया कि आरोपित शाम के समय सस्ते दर पर शेयर बेचने का अनाउंस करते थे और सुबह बढ़े हुए रेट पर शेयर की वैल्यू बताई जाती थी। एप पर रकम काफी बढ़ी हुई दिखाई देती थी। जब उन्होंने रकम निकलने का प्रयास किया तो ठगों ने उनसे और रकम की मांग की।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *