नोएडा। उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्धनगर नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले छह लोगों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया है। पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 24 क्षेत्र में रहने वाले रफीक उर्फ इमरान (33) पुत्र हबीब मूल निवासी जनपद बंदायू ने बीती रात को मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है।

उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में कृषिकांत (24) पुत्र बृजमोहन मूल निवासी खोड़ा कॉलोनी ने अपने घर पर बीती रात को पंखे से फंदा लगा लिया। उसे गंभीर हालत मे उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 24 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना बीटा- दो क्षेत्र में रहने वाले शुकरान (18) पुत्र रियाज ने बीती रात को मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र में रहने वाले राजू पासवान (31) पुत्र चंदेश्वरी पासवान निवासी सलारपुर कॉलोनी ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है।
मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 126 क्षेत्र में रहने वाले दिल नवाज( 24) ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। वह मूल रूप से बिहार के जनपद पूर्णिया के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि थाना फेस -2 क्षेत्र में रहने वाले शिव पूजन (26 ) पुत्र साहब सिंह मूलनिवासी जनपद औरैया ने बीती रात को अपने घर पर मानसिक तनाव के चलते पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है

