नोएडा में महिला की संदिग्ध मौत के बाद हड़कंप! पति पर प्रताड़ना का आरोप, आत्महत्या का मामला दर्ज

नोएडा में महिला की संदिग्ध मौत के बाद हड़कंप! पति पर प्रताड़ना का आरोप, आत्महत्या का मामला दर्ज

नोएडा। जिले थाना फेस- तीन क्षेत्र के ग्राम गढ़ी चौखंडी में रहने वाली एक महिला की हुई संदिग्ध मौत के मामले में उसके परिजनों ने उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। उनका आरोप है कि पति की प्रताड़ना के चलते महिला ने आत्महत्या किया है।

थाना फेस-तीन के प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि भारती गांव गढ़ी चौखंडी में रहती थी। उसने 2 जुलाई की रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया था। इस मामले में उसके पिता धर्मजीत सिंह ने शनिवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी बेटी की शादी 24 जून वर्ष 2018 को जितेंद्र के साथ हुई थी। करीब 2 वर्ष पूर्व जितेंद्र उनकी बेटी भारती को लेकर नोएडा आया और गढी चौखंडी गांव में रहने लगा। वह उनकी बेटी को प्रताड़ित करता था। उन्हें उनकी बेटी ने कई बार बताया कि वह अपने पति की प्रताड़ना से काफी परेशान है। पीड़ित के अनुसार दो जुलाई को रात के समय उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी ने आत्महत्या कर लिया है।

पीड़ित 3 जुलाई को नोएडा पहुंचा। पीड़ित के अनुसार उन्हें पता चला कि उनकी बेटी के पति जितेंद्र उसको प्रताड़ित कर रहा था, जिसकी वजह से उसने आत्महत्या किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मायके पक्ष की तहरीर पर महिला के पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *