नोएडा में गंग नहर से मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या या हादसा? पुलिस हर पहलू की जांच में जुटी

नोएडा में गंग नहर से मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या या हादसा? पुलिस हर पहलू की जांच में जुटी

नोएडा। जिले में थाना बादलपुर क्षेत्र के कल्दा गांव के पास गंग नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव शुक्रवार की सुबह को पुलिस को मिला । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास के लोगों और सोशल मीडिया की सहायता से शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि आज सुबह को पुलिस को सूचना मिली कि कल्दा गांव के पास गंग नहर में एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक के शरीर पर कपड़े नहीं है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा।

पुलिस को आशंका है कि गंग नहर में नहाते समय उनकी डूबकर मौत हुई है। वहीं मौके पर मौजूद लोग इसे हत्या का मामला बता रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *