नोएडा में ई-कॉमर्स रिसेलिंग के नाम पर 20.36 लाख की ठगी, टेलीग्राम पर महिला ने बिछाया जाल

नोएडा में ई-कॉमर्स रिसेलिंग के नाम पर 20.36 लाख की ठगी, टेलीग्राम पर महिला ने बिछाया जाल

नोएडा। उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्धनगर नोएडा में थाना साइबर क्राइम में एक व्यक्ति ने बीती रात को रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने अपने जाल में फंसा कर उनके साथ ठगी की है। आरोपितों ने ईकॉमर्स प्लेटफार्म पर रिसेल से होने वाले प्रॉफिट का स्कीम चार्ट भेजा तथा इसी प्लेटफार्म पर ऑनलाइन रि-सेल अकाउंट खोलने का लालच दिया। साइबर ठगों ने उनसे 20 लाख 36 हजार रुपये ठग लिया।

पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम शैव्या गोयल ने बताया कि बीती रात को तथागत अंकित ने थाना साइबर क्राइम में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनके अनुसार 13 नवंबर को नायरा देसाई नामक एक महिला ने टेलीग्राम के माध्यम से उनसे संपर्क किया। उसने एक ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर रिसेल से होने वाले फायदे के बारे में उनसे बातचीत की। उसने कहा कि इसी प्लेटफार्म पर ऑनलाइन रिसेल अकाउंट खोलने से उनका फायदा होगा। उसने कहा कि हम दोनों साथ मिलकर इन्वेस्ट करते हैं। पीड़ित के अनुसार उसने महिला की बात पर विश्वास किया तथा धीरे-धीरे इन्वेस्टमेंट करनी शुरू कर दी। शुरुआती दौर में उन्हें ऑनलाइन प्लेटफार्म पर रिसेल करने से काफी अच्छा मुनाफा हुआ। उन्हें महिला की बात पर विश्वास हुआ तथा उन्होंने धीरे-धीरे करके 10 बार में 20 लाख 36 हजार रुपये ई-कॉमर्स ऑनलाइन प्लेटफॉर्म वाली कंपनी में इन्वेस्ट कर दिया। जब उन्होंने अपनी रकम निकालनी चाही तो आरोपितों ने और रकम की डिमांड की। उसके बाद पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *