नशीली चीज देकर पिता बड़ी बेटी से करता रहा दुष्कर्म, अब छोटी को भी बना रहा था शिकार

नशीली चीज देकर पिता बड़ी बेटी से करता रहा दुष्कर्म, अब छोटी को भी बना रहा था शिकार

पानीपत। हरियाणा के पानीपत में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक पिता अपनी नाबालिग बेटी को नशे की दवा देकर उसके साथ दो साल से यौन शोषण कर रहा था। पिता ने कई वर्ष तक बड़ी बेटी के साथ घिनौना काम किया। बेटी ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की।  शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। उसने यह बात सभी परिजनों को बताई, लेकिन किसी ने कुछ नहीं किया। मजबूरन उसे पुलिस में शिकायत देनी पड़ी।

पानीपत के औद्योगिक क्षेत्र थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार,  पीड़िता की बड़ी बहन ने सीएम खट्टर को पत्र लिखा है, जिसमें कहा गया है कि  कि 10 साल पहले पिता ने मेरे साथ भी गलत काम किया था। लोकलाज से चुप रही, लेकिन अब छोटी बहन के साथ भी ऐसा हो रहा है।

नाबालिग पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि उसका पिता उसके साथ यौन शोषण करता था। उसे नशीली चीज दी जाती थी, जिसके बाद वह उठ नहीं पाती थी। पीड़िता ने यह बात अपनी बहन को बताई और उसने एक मित्र के जरिए पुलिस के पास जाकर मामले की शिकायत की. सेक्टर 29 औद्योगिक थाना क्षेत्र के प्रभारी मनजीत ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। कोर्ट में चालान पेश कर आरोपी को जेल  भेज दिया गया है. पीड़िता को मिली धमकी पर थाना प्रभारी ने कहा कि उन्होंने इस बारे में जांच की थी, लेकिन बातें सत्य साबित नहीं हो पाईं, जांच जारी है। वहीं आरोपी की मां और पीड़िता की दादी ने आरोपी बेटे को बेकसूर बताया।

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *