गाजियाबाद में ट्रैफिक पुलिसकर्मी से मारपीट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि एक युवक ट्रैफिक पुलिसकर्मी से बीच सड़क पर ही भिड़ गया। इतना ही नहीं युवक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी का गला पकड़ते हुए जमकर मारपीट भी की। हालांकि पुलिस ने बाद में उसका चालान कर उसे सबक सिखाया है। इसी बीच पास खड़े किसी शख्स ने वीडियो बना ली और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद अब युवक के खिलाफ केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
इस दौरान युवक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी से जमकर मारपीट की। आसपास खड़े लोगों ने बीच-बचाव करने का भी प्रयास किया। उधर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची, तब जाकर कहीं युवक का गुस्सा शांत हुआ। हालांकि पुलिसकर्मी ने गाड़ी का चालान कर युवक को सबक सिखा दिया।

वहीं, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मामला पुलिस के आला अधिकारियों के संज्ञान में आया। जिसके बाद अब युवक के खिलाफ केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

