खरखौदा में सोनीपत मार्ग पर एक नशा मुक्ति केंद्र स्थित है. उस केन्द्र में एक युवक की मौत का मामला सामने आया है.बताया जा रहा है की, व्यक्ति की मौत गिरने से नहीं हुई थी,बल्कि उसे बुरी तरह पीटा गया था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी यह बात स्पष्ट होती है की उसे बूरी तरह पीटा गया था.खरखौदा में सोनीपत मार्ग पर स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती व्यक्ति की मौत गिरने से नहीं हुई थी।

उसे बुरी तरह पीटा गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर चोट के 23 निशान मिलने के बाद अब उसके परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने हत्या, षड्यंत्र और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
करनाल के पुंडरी निवासी रामपाल नाम का व्यक्ति को चार मई की सुबह खरखौदा सीएचसी में लाया गया था जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मृतक के भाई जयपाल ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस कार्रवाई की मांग की थी।
अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर उसमें रामपाल के शरीर पर चोट के 23 निशान पाए गए हैं। जिसके बाद मृतक की पत्नी रेणु ने नशा मुक्ति केंद्र संचालक व कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है।परिवार वालों ने उचित कार्रवाई की मांग की.

