कांग्रेस विधायक ने दलित स्वामी के मुंह से निकाल कर खाया जूठा खाना, Video हुआ Viral

कांग्रेस विधायक ने दलित स्वामी के मुंह से निकाल कर खाया जूठा खाना, Video हुआ Viral

बेंगलुरु: कांग्रेस विधायक जमीर अहमद खान का दलित समाज के संत नारायण के मुंह से निकला हुआ खाना खाते का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल एक कार्यक्रम के दौरान ज़मीर खान ने समुदायों के बीच दरार पैदा करने के लिए कट्टरपंथी तत्वों को निशाना बनाया।

इस दौरान उन्होंने पास में रखी एक थाली के खाने को अपने हाथों से दलित स्वामी जी के मुंह में डाला और फिर कहा कि वो अपने मुंह का खाना निकाल कर उसे बांटे, जिसके बाद स्वामी जी ने अपने मुंह से खाना निकाल कर उन्हें खिला दिया। ये सब देखकर वहां पर मौजूद लोगों ने तालियां बजाई और जमीर अहमद की तारीफ की।

बता दें कि चामराजपेट में अंबेडकर जयंती-ईद मिलन का कार्यक्रम रखा गया था जिसमे बेंगलुरू के कांग्रेस विधायक ज़मीर खान और कई लोग मौजूद थे। वहीं सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर कुछ लोग मजाक बना रहे हैं, जबकि कई लोग इसे भाईचारे की मिसाल कह रहे है।

बता दें कि चार बार के विधायक जमीर अहमद खान ने पहले खाद्य और नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामलों और अल्पसंख्यक कल्याण के लिए राज्य मंत्री के रूप में कार्यकर्त रह चुके हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *