ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड को रास्ते में घेरकर मारी गोली, बचाने पहुंचे दो लोगों पर भी बरसाईं गोलियां; रायबरेली में सनसनी

ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड को रास्ते में घेरकर मारी गोली, बचाने पहुंचे दो लोगों पर भी बरसाईं गोलियां; रायबरेली में सनसनी

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में ड्यूटी जा रहे होमगार्ड को गोली मार दी,गंभीर रूप से घायल होमगार्ड को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिले के इटारा जगतपुर निवासी होमगार्ड शिव प्रताप सिंह (40) शुक्रवार देर रात को अपनी कार से सलोन कोतवाली डयूटी करने जा रहे थे। सलोन थाना क्षेत्र के पारी गांव के पास उनकी कार को एसयूवी ने ओवरटेक करके रोक लिया। जब तक शिव प्रताप सिंह कुछ समझ पाते, हमलावरों ने असलहे से फायरिंग शुरू कर दी। दो गोली शिव प्रताप सिंह के सिर के नजदीक से गुजरी और वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। गोली की आवाज और शोर सुनकर उधर से गुजर रहे प्रफुल्ल सिंह निवासी मनिरामपुर ऊंचाहार व अनुज सिंह निवासी पुरे राय मजरे पारी बाइक से घटनास्थल पर रुके और हमलावरों से भिड़ गए। इस पर हमलावरों ने इन दोनों पर भी फायरिंग की।

 

प्रफुल्ल सिंह के हाथ से गोली छूती होती निकल गई। इसके बाद हमलावरों ने दोनों को जमकर पीटा और भाग गए। इस दौरान आसपास के गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची जगतपुर पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत में तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।वहां से तीनों को एम्स रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी रवि कुमार ने मौके पर जाकर पड़ताल की। देर रात आईजी एस किरण भी पहुंचे हैं। पुलिस उपाधीक्षक गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि शराब के ठेके को लेकर पूर्व में विवाद हुआ था। मामले की जांच की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *