जापान में फिर कांपी धरती: टोक्यो समेत कई इलाकों में 5.9 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का खतरा नहीं

जापान में फिर कांपी धरती: टोक्यो समेत कई इलाकों में 5.9 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का खतरा नहीं

टोक्यो (जापान)। देश के पूर्वी जापान में आज रात दो बजे के बाद तड़के राजधानी टोक्यो समेत कई जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.9 दर्ज की गई। देश की मौसम एजेंसी ने कहा कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, भूकंप इबाराकी प्रांत में 70 किलोमीटर की गहराई पर आया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे ने इसकी शुरुआती तीव्रता 5.8 मापी। इससे एक दिन पहले राजधानी को मूसलाधार बारिश का सामना करना पड़ा।

जापान टुडे और द जापान न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, अभी तक भूकंप में ना तो किसी के घायल होने की सूचना है। ना ही किसी प्रकार की क्षति हुई है। हालांकि प्रधानमंत्री सनाए तकाइची ने एक्सा पर कहा कि सरकार संभावित नुकसान का आकलन करने के लिए एक टास्क फोर्स बना रही है। भूकंप के कारण मोबाइल फोन पर आपात संदेश भी आए। बताया गया है कि इसके बाद टोक्यो में लगभग 460 घरों में बिजली गुल हो गई।

पिछले महीने, जापान के सबसे दक्षिणी द्वीप क्यूशू के कुमामोटो इलाके में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया था। इससे 38 लोगों की मौत हो गई थी और 364 लोग घायल हो गए थे। इस भूकंप से 1,500 से ज्यादा इमारतें जमींदोज हो गई थीं और लगभग 20,000 अन्य इमारतों को नुकसान पहुंचाा था।

इससे पहले शनिवार दोपहर टोक्यो और आसपास के इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई। इससे कई जगहों पर सड़कों पर पानी भर गया। इनमें इटाबाशी वार्ड भी शामिल है। इस वार्ड में प्रति घंटे 120 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने टोक्यो और कांटो के लिए बाढ़ और कुछ समय के लिए लेवल चार की इमरजेंसी वॉर्निंग जारी की। चेतावनी वापस लेने से पहले सड़कें तालाब बन गईं। इससे पहले इसी माह पड़ोसी चिबा प्रान्त और पूर्वी जापान के कुछ हिस्सों में अभूतपूर्व बारिश हो चुकी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *