Posted inEconomy जानिए, पेट्रोल-डीजल के दामों में कितना हुआ बदलाव? टंकी फुल कराने से पहले चेक करें ताजा रेट Posted by admin June 9, 2022No CommentsPosted inEconomy नयी दिल्ली। देश में तेल विपणन कंपनियों ने गुरुवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया, जिससे लगातार 18वें दिन ईंधन के दाम स्थिर रहे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 120 डॉलर प्रति बैरल को पार चुकी है। इंडियन ऑयल की अधिसूचना के मुताबिक, दिल्ली में आज पेट्रोल का दाम 96.72 रुपये और डीजल का दाम 89.62 रुपये प्रति लीटर है, जबकि मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमशः 111.35 रुपये और 97.28 रुपये प्रति लीटर पर है। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें मूल्य वर्धित कर (वैट) और माल ढुलाई शुल्क के आधार पर राज्यों में अलग-अलग हैं। केंद्र सरकार ने 25 मई को आम आदमी को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमशः आठ रुपये और छह रुपये प्रति लीटर की कटौती करने की घोषणा की थी। इससे पेट्रोल-डीजल के दाम कम से क्रमशः 9.5 रुपये और सात रुपये तक गिर गए थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन ब्रेंट क्रूड आज 0.35 प्रतिशत बढ़कर 124.01 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी क्रूड 0.26 प्रतिशत चढ़कर 122.43 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की प्रतिदिन समीक्षा की जाती है। Post Views: 8 admin View All Posts Post navigation Previous Post श्रीराम कॉलेज भारत के 40 सर्वश्रेष्ठ कॉलेजों में हुआ शामिल, नैक ने किया A ग्रेड से प्रमाणितNext Postएक मां की हैवानियत, बच्ची ने होमवर्क नहीं की तो हाथ-पैर बांध धूप में छत पर छोड़ा, मामला दर्ज
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 120 डॉलर प्रति बैरल को पार चुकी है। इंडियन ऑयल की अधिसूचना के मुताबिक, दिल्ली में आज पेट्रोल का दाम 96.72 रुपये और डीजल का दाम 89.62 रुपये प्रति लीटर है, जबकि मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमशः 111.35 रुपये और 97.28 रुपये प्रति लीटर पर है। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें मूल्य वर्धित कर (वैट) और माल ढुलाई शुल्क के आधार पर राज्यों में अलग-अलग हैं। केंद्र सरकार ने 25 मई को आम आदमी को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमशः आठ रुपये और छह रुपये प्रति लीटर की कटौती करने की घोषणा की थी। इससे पेट्रोल-डीजल के दाम कम से क्रमशः 9.5 रुपये और सात रुपये तक गिर गए थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन ब्रेंट क्रूड आज 0.35 प्रतिशत बढ़कर 124.01 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी क्रूड 0.26 प्रतिशत चढ़कर 122.43 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की प्रतिदिन समीक्षा की जाती है।