एक मां की हैवानियत, बच्ची ने होमवर्क नहीं की तो हाथ-पैर बांध धूप में छत पर छोड़ा, मामला दर्ज

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में एक मां द्वारा बेहद शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, इस कठोर मां ने अपनी ही 5 साल की मासूम बच्ची को चिलचिलाती गर्मी में छत पर नंगे पांव बांध कर रखा। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो वायरल होते ही दिल्ली पुलिस ने भी कड़ा एक्शन लिया। दरअसल, वीडियो दिल्ली के तुकमीरपुर के खजूरी खास इलाके का है। जहां पांच साल की बच्ची के हाथ-पैर बांधकर उसे गर्म फर्श पर लिटा होमवर्क न करने की सजा दी गई।

वायरल वीडियो में बच्ची को घर की छत पर रस्सी से बंधा हुआ देखा जा सकता है, जो गर्मी के बीच खुद को छुड़ाने के लिए संघर्ष कर रही है। बच्चे को गर्मी के मारे तड़पता हुआ देखा जा सकता है।

वहीं, बच्ची की मां ने पुलिस को अपनी सफाई देते हुए बताया कि उसने अपनी बेटी को होमवर्क पूरा न करने पर केवल पांच-सात मिनट की सजा दी थी और बाद में वह बच्चे को नीचे अंदर ले आई थी। वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी कि उचित कार्रवाई की जा रही है।

दिल्ली पुलिस ने अपने ट्वीट किया, एक घर की छत पर बंधी एक बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस द्वारा उसकी पहचान और परिस्थितियों का पता लगाने के लिए हर संभव प्रयास किए गए। बच्ची के परिवार की पहचान की गई है और उचित कार्रवाई की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *