जनता की सेवा के शिखर पर रहेगी भाजपा : शिवराज

जनता की सेवा के शिखर पर रहेगी भाजपा : शिवराज

भोपाल। मध्यप्रदेश में आज नगरीय निकाय निर्वाचन के प्रथम चरण के मतदान के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पहले भी जनता की सेवा के शिखर पर थी और अब भी रहेगी।

चौहान ने यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि भाजपा पहले भी सेवा के शिखर पर थी, अब भी रहेगी। निकाय चुनाव में पार्टी की प्रचंड जीत होगी।

जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष पंडित श्यामाप्रसाद मुखर्जी के आज जन्मदिन के अवसर पर श्री चौहान ने कहा कि उन्होंने कश्मीर मामले को लेकर कहा था कि एक देश में दो निशान नहीं चलेंगे। पंडित मुखर्जी ने कश्मीर के संपूर्ण विलय के लिए बलिदान दिया। उनके इस सपने को भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा कर दिया। भाजपा पंडित मुखर्जी के हर सपने को पूरा करने की कोशिश कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *