एक बार फिर से हुई निर्भया जैसी दरिंदगी, रेप के बाद प्राइवेट पार्ट और गले पर किया तवे से वार, तड़प-तड़प कर तोड़ा दम

देश में एक बार फिर से निर्भया जैसी बर्बरता देखने को मिली। दरअसल, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में एक महिला के साथ कुछ बेखौफ दरिंदे लोगों ने निर्भया घटना को दोबारा दोहराया।

बता दें कि एक 52 साल की महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर उसके प्राइवेट पार्ट पर तवे से वार किया इतना ही नहीं दरिंदो ने महिला के गले और छाती इतने जोर-जोर से पैर मारे कि उसके गले की हड्डियां तक टूट गईं और फेफड़े फटने से उसकी मौत हो गई।

वहीं इस गंभीर मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि घर में बर्तन साफ करने का काम करने वाली 52 साल की महिला का शव 3 जुलाई की सुबह कलतरा नगर के पोड़ीभाठा में उसके घर में अर्ध नग्न अवस्था में मिला था जिसके बाद उसका पोस्टमार्टम कराया और पता चला कि मृतक महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है साथ ही उसके प्राइवेट पार्ट में काफी चोटें आई हैं वहीं महिला के पति की करीब 3 साल पहले मौत हो गई थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान पुलिस को घोषित बदमाश सूरज भोई के बारे में पता चला और उसे अकलतरा के एक ढाबे से गिरफ्तार किया।

वहीं पूछताछ में सूरज ने सारी सच्चाई बताई जिसमें उसने कहा कि 2 जुलाई की रात जब वह पौड़ी भाटा में घूम रहा था तब एक घर का दरवाजा खुला हुआ देखा और वह वहां घुस गया जहां एक महिला को सोते हुए देखा और डरा धमकाकर महिला से रेप किया इतने में जब वह चिल्लाने लगी तो उसने महिला को मार दिया। पुलिस ने बताया कि वो पहले भी अलग-अलग अपराधों में जेल जा चुका है।

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *