ग्रामीण जेई को दी जान से मारने की धमकी

ग्रामीण जेई को दी जान से मारने की धमकी

बहसूमा। क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर सादात में बिजली विभाग की टीम को एक ग्रामीण का कनेक्शन काटना काफी महंगा पड़ गया। ग्रामीण ने कनेक्शन काटने पहुंची टीम को आड़े हाथों लेते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दे डाली। घबराए जेई ने इस बाबत आरोपी पिता-पुत्र के विरुद्ध थाना पर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।बताते चलें कि क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर सादात निवासी रंजीत पुत्र जयपाल पर बिजली विभाग का लगभग हजार रुपया बकाया है। जिसे चुकाने के लिए विभाग कई मर्तबा रंजीत को नोटिस भी भेज चुका है। लेकिन रंजीत न तो बिजली का बिल चुका रहा है और ना ही विभाग को कनेक्शन काटने दे रहा है। रविवार की दोपहर बाद राहवती बिजली घर पर तैनात अवर अभियंता अमित त्रिपाठी अपनी समझ टीम के साथ ग्रामीण के घर पहुंचे और उनसे बकाया बिल चुकाने का आग्रह किया। अवर अभियंता की माने तो रंजीत ने बिल देने से साफ मना कर दिया और जब वह लोग कनेक्शन काटने लगे तो रंजीत और उसके पुत्र मोंटी ने लाठी-डंडों से बिजली विभाग की टीम पर हमला करने का प्रयास किया। अवर अभियंता ने बताया कि जैसे ही दोनों पिता-पुत्र उनके ऊपर हमला बोलने के लिए घर से निकले तभी गांव के कुछ सम्मानित लोग बीच में आ गए और उन्हें वहां से भगा दिया। अवर अभियंता ने बताया कि जिस समय वह वहां से जा रहे थे तो रंजीत व उसका पुत्र उनके साथ गाली गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे। घटना के बाद बिजली विभाग की टीम बहसूमा थाना पर पहुंची और रंजीत व उसके पुत्र मोंटी के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने आदि का आरोप लगाते हुए लिखित तहरीर दी है। वही थाना प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह ने बताया कि अवर अभियंता अमित त्रिपाठी की ओर से उन्हें तहरीर मिली है आरोपी पिता-पुत्र के विरुद्ध जांच पड़ताल के बाद कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *