उप स्वास्थ्य केन्द्र पर 1 साल से लटका ताला

बहसूमा। बहसूमा क्षेत्र के अंतर्गत सैफपुर फिरोजपुर में संचालित उप स्वास्थ्य केन्द्र ग्राम पंचायत के लिए शोपीस स्वास्थ्य केंद्र के रूप में जाना जाता है। जहां उपचार के लिए आने वाले ग्रामीणों को बिना उपचार ही वापस लौट जाना पड़ता है। स्वास्थ्य केंद्र पर आए दिन ताला लटकता नजर आता है। यहां संबंधित एएनएम द्वारा भी कभी नहीं उप स्वास्थ्य केन्द्र का ताला खोला जाता है। जिसके कारण लोगों को प्राथमिक उपचार की सुविधा नहीं मिल पाती है। उपचार के लिए लंबी दूरी तय कर ग्रामीणों को बहसूमा स्वास्थ्य केंद्र जाना पड़ता है। ग्रामीणों को सरलता से प्राथमिक उपचार व स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके इसी उद्देश्य से शासन द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायतों में उप स्वास्थ्य केन्द्र की सुविधा मुहैया कराई गई है। लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण अब इन उप स्वास्थ्य केंद्र का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पाता। ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बहसूमा या सीएचसी हस्तिनापुर जाना पड़ता है।जिसकी दूरी लगभग 15 किलोमीटर है।उप केन्द्र को नियमित खोले जाने की शिकायत के बाद भी सैफपुर फिरोजपुर उप स्वास्थ्य केन्द्र की स्थिति जस की तस बनी हुई है। ग्राम पंचायत सैफपुर फिरोजपुर के ग्रामीणों ने बताया कि यह स्वास्थ्य केंद्र लगभग 1 साल से बंद है।समय समय पर ग्राम सभा व अन्य बैठकों में एएनएम को उप स्वास्थ्य केन्द्र में जाने को कहा गया है। लेकिन उसके बाद भी उप स्वास्थ्य केन्द्र पर ताला लटकता नजर आ रहा है। यहां तक कि ग्रामीणों द्वारा स्वास्थ्य विभाग को भी कई बार सूचना दी गई एवं शिकायत की गई।किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही विभाग से नहीं होने के कारण अब लोगों ने शिकायत करना तक छोड़ दिया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *