गोरखपुर में रास्ते में युवक को रोककर गाली-गलौज और मारपीट, जानलेवा हमले के आरोप में तीन गिरफ्तार

गोरखपुर में रास्ते में युवक को रोककर गाली-गलौज और मारपीट, जानलेवा हमले के आरोप में तीन गिरफ्तार

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद गोरखपुर के खजनी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोप में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपिताें ने 14 सितंबर को एक युवक को रास्ते में रोककर गाली-गलौज और मारपीट की थी। आरोप है कि इसी दौरान जान से मारने की नीयत से ब्लेड से हमला किया गया। मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक 14 सितंबर को वादी अपने घर से आवश्यक सामान खरीदने के लिए खजनी चौराहे की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में खुटभार गांव के रहने वाले आरोपिताें ने उसे रोक लिया। आरोप है कि तीनों ने एक राय होकर उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट करने लगे। इसी दौरान जान से मारने की नीयत से ब्लेड से हमला कर दिया गया। घटना के बाद पीड़ित की तहरीर के आधार पर खजनी थाने में मुकदमा अपराध संख्या 299/2026 के तहत धारा 109, 3(5), 115(2) और 352 भारतीय न्याय संहिता में मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच और आरो पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपिताें की पहचान विपिन कुमार पुत्र हरिलाल, अमित कुमार पुत्र राजाराम और रमाशंकर पुत्र स्व. शुभकरन, सभी निवासी ग्राम खुटभार, थाना खजनी, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *