गोपालगंज। बिहार में गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र से पुलिस ने मंगलवार को 05 कार्टन विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि पहाड़पुर गांव के समीप राष्ट्रीय उच्च्पथ संख्या 27 पर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी क्रम में एक जुगाड़ गाड़ी को रोककर तलाशी ली गयी। तलाशी के क्रम में गाड़ी में बने तहखाने के अंदर छिपा कर ले जायी जा रही 05 कार्टन टेट्रा पैक विदेशी शराब बरामद की गयी।
सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र के बरडीहा तुर्की गांव निवासी तस्कर दयाशंकर राय को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ के बाद उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

