सरूरपुर : सरूरपुर क्षेत्र में लगातार दो दिन तक हुई गोकशी की घटनाओं के खुलासे के लिए एसपी देहात ने हिंदू संगठन से जुड़े लोगों को 48 घंटे का वक्त दिया है। जिसमें से 12 घंटे पूरे हो चुके हैं अब बाकी बाकी के 36 घंटों में पुलिस खुलासा कर पाती है या नहीं यह बात देखने वाली होगी। हालांकि गोकशी की घटनाओं के खुलासे के लिए खुद एसपी देहात ने अपने हाथों में कमान संभालते हुए ऑपरेशन गोकशी शुरू कर दिया है। सूत्र बता रहे हैं कि इस मामले में सर्विलांस और एसओजी की टीम को लगा दिया गया है और शीघ्र परिणाम सामने आने वाले है। उम्मीद जताई जा रही है कि पुलिस 48 घंटे पहले पूरे होने से पहले ही गोकशी की घटनाओं का खुलासा कर देगी दूसरी ओर इस संबंध में गोकशी को लेकर 2 दिनों तक आंदोलन का नेतृत्व करने वाले अभिषेक चौहान ने बताया कि पुलिस ने 48 घंटे का मोहलत दी थी खुलासे के लिए जिसमें 12 घंटे पूरे हो चुके हैं। यदि बाकी बजे 36 घंटे के अंदर पुलिस खुलासा नहीं कर पाती है,तो दोबारा से थाने पर धरना रखा जाएगा। दूसरी ओर शनिवार को जानी थाना क्षेत्र में ही को किसी को लेकर भी हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने आंखें तरेरी हैं। इसके लिए उन्होंने दुख प्रकट करते हुए कहा कि क्षेत्र में गोकशी की घटनाएं रुक नहीं रही है जो किसी बड़ा बवाल कराने का इशारा दे रही।
