नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा की मुलाकात के बाद राजनीतिक अटकलें तेज हो गई है। आनंद शर्मा के भाजपा में शामिल होने की चर्चा शुरु हो गई है। हालांकि कांग्रेस के राज्यसभा सांसद आनंद शर्मा ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की खबरों पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर मुझे भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा से मिलना है, तो मुझे उनसे मिलने का पूरा अधिकार है। यह बैठक हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले हुई है, जहां से आनंद शर्मा संसद के उच्च सदन के लिए चुने गए थे।

आनंद शर्मा जी-23 के उन अहम सदस्यों में शामिल हैं, जिन्होंने पार्टी नेतृत्व से कई बार और सार्वजनिक तौर पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। सूत्रों की माने तो बैठक में हिमाचल प्रदेश के राजनीतिक हालात और समीकरणों पर भी चर्चा हुई।
