कॉमनवेल्थ में बिंद्यारानी देवी ने जीता सिल्वर मेडल, PM मोदी बोले- हर भारतीय आपकी उपलब्धि से खुश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में भारोत्तोलन प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने पर बिंद्यारानी देवी को बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रमंडल खेल, बर्मिंघम में रजत पदक जीतने के लिए बिंद्यारानी देवी को बधाई।

यह उपलब्धि उनकी दृढ़ता का प्रदर्शन है और इससे प्रत्येक भारतीय बहुत प्रसन्न है। मैं उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। ब्रिटेन के बर्मिंघम में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में बिंद्यारानी देवी ने भारोत्तोलक में महिलाओं के 55 किग्राभार वर्ग में 202 किग्रा भार उठाकर रजत पदक जीता है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *