कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के सकरावा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग की बीती रात रविवार काे धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। साेमवार सुबह उनके पौत्र ने बाबा को खून से सना देख शोर मचाया। घटना की जानकारी पर थाना पुलिस पहुंची। घटना की जानकारी पर पुलिस अधिकारी, फील्ड यूनिट, डॉग स्क्वायड भी माैके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ करते हुए घटना की जांच की।

सकरावा थाना क्षेत्र के देवपुर गांव में रहने वाले श्रीकृष्ण बाथम (70) बीती रात घर के बाहर सो रहे थे। इस बीच उनकी हत्या कर दी गई। सुबह जब उनका पौत्र घर के बाहर निकला तो चारपाई पर बाबा का शव खून से लथपथ पड़ा देखकर चीख पड़ा। शोर सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। घटना की सूचना सकरावा थाना

पुलिस को दी गई।
कुछ ही देर में थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, चपुन्ना चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह पहुंच गए। उन्होंने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। जिसके बाद सीओ छिबरामऊ सुरेश कुमार फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड की टीमें भी माैके पर आ गई। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य एकत्रित किए।
पुलिस की शुरुआती जांच में बुजुर्ग की हत्या का शक पुलिस को उसके शराबी बेटे अशोक पर है। बताया गया कि वह पिता से अलग रहता था और आए दिन शराब पीकर गाली-गलौज करता था। जबकि अशोक का बेटा रजनीश अपने बाबा श्रीकृष्ण को साथ रखता था और उनका ख्याल भी रखता था। अशोक को शक था कि उसके पिता अपनी 4 बीघा खेती रजनीश के नाम कर देंगे, जबकि अशोक उस जमीन को अपने नाम कराना चाहता था। जमीन देने से इनकार करने पर ही उनकी हत्या कर दी गई।
बुजुर्ग
श्रीकृष्ण बाथम की हत्या को लेकर उनके पौत्र रजनीश ने अपने ही पिता के खिलाफ सकरावा थाने में तहरीर दी है। जिसमें उसने बताया कि शराब के नशे में उसके पिता ने देर रात बाबा के साथ गाली-गलौज किया था। तब लोगों समझा बुझाकर उन्हें वापस भेज दिया। इसके बाद दोबारा वह हाथ में टकोरा (छोटी कुल्हाड़ी) लेकर आए और बाबा की हत्या कर दी।
पाैत्र ने बताया कि बाबा का 2012 में एक्सीडेंट हो गया था। तब से वह चलने-फिरने में असमर्थ थे। ऐसे में शराबी बेटे अशोक ने खुद को उनसे अलग कर लिया और अपनी पत्नी के साथ उसी मकान में अलग रहने लगा। पौत्र रजनीश बाबा श्रीकृष्ण को अपने पास रखकर उनकी देखभाल भी करता था।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि सकरावा थाना क्षेत्र में बुजुर्ग की हत्या मामले में पाैत्र ने अपने पिता के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने साक्ष्याें को एकत्र कर शव का पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी बेटे अशोक घटना के बाद से फरार है, जिसको पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई।

