एस0डी0 कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर में मिशन शक्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत चलाये जा रहे महिला सशक्तिकरण अभियान को आगे बढाते हुए “महिला अधिकार एवं सशक्त नारी’ विषय पर महिला थाना प्रभारी, मुजफ्फरनगर श्रीमति ज्योति यादव के द्वारा छात्राओं को अत्याधिक महत्वपूर्ण जानकारी के द्वारा जागरूक किया गया। उन्होने महिलाओं की सुरक्षा व समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए उनके अधिकारों और शक्तियों से अवगत कराया व महिलाओं की सुरक्षा से सम्बन्धित हेल्प लाईन नम्बर – 1090 व 112 से कैसे इस नम्बर का उपयोग करके अपने ऊपर किसी भी प्रकार का कोई दबाव या अनैच्छिक व्यवहार से किस प्रकार सुरक्षित हो सकती है। इसके साथी कैसे वे शिक्षित होकर अपने भविष्य को बेहतर बना सकती है छात्राओं द्वारा पुछे गये प्रश्नों में की वह पुलिस सर्विस मे कैसे जा सकती है इसके बारे में भी श्रीमति ज्योति यादव ने जानकारी दी।


उन्होनें छात्राओं से यह अपील भी की कि यदि उनके आस पास कोई अप्रिय घटना हो रही है तो वह इस घटना को रोकने का प्रयास करे तथा सम्बन्धित अधिकारी को तुरन्त इसकी सूचना देकर पीडित व्यक्ति का जीवन बचाये। उनकी सहयोगी (SI) श्रीमति प्रियंका ने भी महिलाओं को जागरूक किया और बताया की महिलाएं घर के कार्यो के साथ-साथ बाहर के कार्यो को भी करने की क्षमता रखती है।
इस समारोह को सफल बनाने में श्रीमति मानसी अरोरा, श्रीमति एकता मित्तल, सोनम चौहान, श्रीमति नीतु गुप्ता, डा0 अनामिका पंवार, डा0 मोनिका रूहेला, अंजू कुमारी, नीतु शर्मा, श्रीमति सपना, श्रीमति नुपुर अरोरा, श्रीमति प्राची चौधरी, श्रीमति गरिमा, अकांक्षा, सोनिया, पिंकी, मोनिका, आदि का योगदान रहा।
