इटावा में पुलिस मुठभेड़ में 30 मुकदमों वाला बदमाश घायल, तमंचा और फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक बरामद

इटावा में पुलिस मुठभेड़ में 30 मुकदमों वाला बदमाश घायल, तमंचा और फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक बरामद

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद में थाना बकेवर पुलिस और बदमाश के बीच देर रात बुधवार काे मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हाे गया। घायल हालत में गिरफ्तार बदमाश के पास से तमंचा, कारतूस, एक फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल और कुछ रुपये बरामद हुए हैं।

एसपी ग्रामीण श्रीशचंद्र ने गुरुवार काे बताया कि बीती रात थाना बकेवर पुलिस को सूचना मिली कि थाना भरथना में छिनैती की वारदात के मामले में वांछित चल रहा बदमाश थाना क्षेत्र में है। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने निवाड़ी कला के पास वाहन चेकिंग करना शुरू की। इसी दौरान होंडा शाइन बाइक पर सवार एक युवक आता दिखाई दिया, जिसे पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया। पुलिस काे देख बाइक सवार युवक ने

फायरिंग कर दी और भागने लगा। इस दाैरान जवाबी कार्यवाही में पुलिस की गोली लगने से माेटर साइकिल सवार बदमाश घायल होकर गिर गया।पुलिस टीम ने आराेपित काे गिरफ्तार कर लिया।

एसपी ग्रामीण ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश ने पूछताछ में अपना नाम सलमान पुत्र अजीज अली निवासी इंडियन ऑयल पंप के पास थाना इकदिल और हाल निवासी आसरा कॉलोनी थाना सिविल लाइन इटावा बताया। तलाशी में बदमाश के पास से एक तमंचा, दो जिंदा, दो खोखा कारतूस, एक फर्जी नंबर प्लेट लगी होंडा शाइन बाइक और सात सौ रुपये की नकदी बरामद हुई है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश सलमान बहुत ही शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ कई थानों में चोरी, लूट, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट के कुल 30 मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि इसके एक साथी अनुज शाक्य पुत्र राजकुमार निवासी रम्पुरा थाना किशनी जनपद मैनपुरी को पूर्व में 17 अक्टूबर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *