इटावा में आंधी-तूफान का कहर: दीवार गिरने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समेत दो की मौत, छह घायल

इटावा में आंधी-तूफान का कहर: दीवार गिरने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समेत दो की मौत, छह घायल

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद में रविवार देर शाम तेज रफ्तार आंधी का कहर टूटा। आंधी के दाैरान दीवार गिरने सहित जिले में अलग अलग घटनाओं में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता समेत दो लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। गई। इसके अलावा दीवार के मलबे में दबने से दो मवेशियों की भी मौत हाे गई।

जनपद में रविवार देर शाम आई तेज रफ्तार आंधी तूफान और बारिश का कहर देखने काे मिला। भरथना क्षेत्र में एक मकान की कच्ची दीवार गिरने से उसके मलबे में किसान जाहर सिंह और उसकी पत्नी दब गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर दीवार के मलवे को हटाकर दोनों को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जहां पर डॉक्टरों ने किसान जाहर सिंह को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल उसकी पत्नी का उपचार चल रहा है।

दूसरी घटना थाना इकदिल क्षेत्र के अंतर्गत केशोपुर गांव में हुई, जहां आंधी में एक पक्की दीवार गिरने से उसके नीचे दबकर 59 वर्षीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ता विद्यावती देवी और उसके पति कैलाश बाबू के अलावा घर में बंधे दाे पशु भी मलबे में दब गए। स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर मलवे के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अपस्ताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर ने विद्यावती को मृत घोषित कर दिया और उनके पति कैलाश बाबू का उपचार चल रहा है। इस हादसे में घर में बंधे दो पशु भी दीवार के नीचे दबकर मर गए।

जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने बताया कि अचानक बिगड़े मौसम की वजह से आई तेज रफ्तार आंधी में हुए हादसों का आकलन कर लेखपालों से रिपोर्ट मांगी गई है। शासन के दिशा निर्देशों के तहत पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद की जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *