आजमगढ़ गैंगरेप कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर सभी 6 आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ गैंगरेप कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर सभी 6 आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले थाना जहानागंज क्षेत्र में दर्ज सामूहिक दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद सभी छह आरोपिताें को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

सीओ सदर आस्था जायसवाल के अनुसार, 31 मई 2026 को एक महिला ने थाना जहानागंज में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी पुत्री के साथ छह युवकों ने जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपिताें ने जान से मारने की धमकी भी दी। तहरीर के आधार पर थाना जहानागंज में मुकदमा संख्या 120/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 70(1) एवं 351(3) में अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना जहानागंज पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की।

इसी क्रम में सोमवार को थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नयनपुर मोड़ क्षेत्र से सभी नामजद आरोपिताें को गिरफ्तार कर लिया। इनमें आजाद पुत्र राजेश कुमार निवासी पखनपुर थाना जैतपुर (अंबेडकरनगर), अतिश कुमार, करन कुमार, विकास कुमार निवासी दिलमनपुर तथा साहिल कुमार और अंकित कुमार निवासी बड़ौराखुर्द थाना जहानागंज शामिल हैं। सभी आरोपिताें की उम्र 18 से 22 वर्ष के बीच बताई गई है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद सभी आरोपिताें को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *