आकाशीय बिजली का कहर! अमेठी में पेड़ के नीचे दबे मिले 60 वर्षीय बुजुर्ग, बकरी चराने गए थे हजारीलाल

आकाशीय बिजली का कहर! अमेठी में पेड़ के नीचे दबे मिले 60 वर्षीय बुजुर्ग, बकरी चराने गए थे हजारीलाल

अमेठी। जिले के जामो थाना क्षेत्र स्थित वैदपुरा सूखी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ के नीचे दबकर बुजुर्ग की मौत हो गई। परिजनों ने पेड़ के नीचे दबा शव बरामद किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है।

वैदपुरा सूखी निवासी हजारीलाल (60) बकरी चराने के लिए शनिवार की शाम लगभग 3 बजे बाग की ओर गए थे। परिजनों के मुताबिक उसी समय क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने की घटना हुई। इसी दौरान बिजली की चपेट में आने से पेड़ गिर गया और हजारीलाल उसके नीचे दब गए। घर वापस नहीं लौटने पर उनके पुत्र मोहम्मद शाहिद ने काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। रविवार को दोबारा तलाश करने पर हजारीलाल पेड़ के नीचे दबे मिले। ग्रामीणों के अनुसार शनिवार की देर शाम घटनास्थल के आसपास आकाशीय बिजली की चमक और तेज आवाज सुनाई दी थी।

जामों थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि मृतक के पुत्र मोहम्मद शाहिद की तहरीर पर पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *