अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या पहुचें। राम कथा पार्क हेलीपैड पर उनका हेलिकॉप्टर लैंड हुआ। हेलीपैड से मुख्यमंत्री हनुमानगढ़ी पहुचें और दर्शन-पूजन किया। मुख्यमंत्री का अयोध्या में करीब तीन घंटे का कार्यक्रम है। इस दौरान वह राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख आधार स्तंभ रहे स्वर्गीय रामचंद्र दास परमहंस को श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे।


