अमेठी में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौत

अमेठी में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौत

अमेठी। अमेठी जनपद के पीपरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रयागराज सुल्तानपुर हाईवे पर शुक्रवार काे सुल्तानपुर की ओर से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को दुर्गापुर स्थित चौधरी फिलिंग स्टेशन के सामने तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दिया । हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

रेवड़ा गांव निवासी शिवम वर्मा अपने साथी सुमित वर्मा के साथ बुलेट से सुल्तानपुर की तरफ से आ रहे थे। इसी दौरान चौधरी फिलिंग स्टेशन के सामने तेज रफ्तार पिकअप ने रॉन्ग साइड में जाकर उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिवम वर्मा (35)की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गए। घायल सुमित वर्मा को निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया।

थाना प्रभारी अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि दुर्गापुर स्थित चौधरी फिलिंग स्टेशन के सामने बुलेट सवार दो युवकों की किसी वाहन से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को इलाज के लिए जिला अस्पताल सुल्तानपुर भिजवाया है। एक युवक की इलाज के दाैरान अस्पताल में माैत हाे गई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *