अमेठी में शर्मनाक वारदात: 5 साल की बच्ची से छेड़छाड़, आरोपी हिरासत में

अमेठी में शर्मनाक वारदात: 5 साल की बच्ची से छेड़छाड़, आरोपी हिरासत में

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद अंतर्गत कमरौली थाना क्षेत्र के एक गांव से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर 5 साल की नाबालिक बच्ची के साथ अधेड़ ने छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया है। बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपित को हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना 4 जून की है जब 5 साल की छोटी सी बच्ची टॉफी लेने घर से कुछ ही दूर पर स्थित गांव के ही एक दुकान पर गई थी। बताया जाता है कि अधेड़ दुकानदार ने बच्ची को अकेला देखकर उसको अपने पास बुला लिया और उसके साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। घर वापस लौटने के बाद बच्ची ने इसकी शिकायत अपने पिता से की। पिता के द्वारा अबोध नाबालिक बच्ची को स्थानीय थाना कमरौली ले जाया गया। जहां पर पिता ने तहरीर देते हुए घटना कारित करने वाले अधेड़ के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्यवाही करने की मांग किया है।

इस मामले में मुसाफिरखाना सर्किल के पुलिस क्षेत्राधिकारी अतुल कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि पीड़ित नाबालिक बच्ची के पिता की तहरीर पर मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए शनिवार को ही तत्काल प्रभाव से कमरौली थाने में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। इसी के साथ घटना करने वाले आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *