सहारनपुर/बेहट। नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पवित्र रमजान माह के पहले जुमे की नमाज़ हजारो नमाजियों ने अदाकर मुल्क में अमनोअमान, खुशहाली व तरक्की के साथ-साथ कौम की सलामती के लिए दुआएंे माँगी।

इस मौके पर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े प्रबन्ध किए गये। पवित्र रमजान माह के पहले जुमे की नमाज़ नमाजियों ने अकीदत के साथ अदा की। जिसमें नगर की शाही जामा मस्जिद में मौलाना राशिद जमाल कासमी, बस स्टैंड वाली मस्जिद में मुफ्ती असजद अली, जाहिद वाली मस्जिद में मुफ्ती अब्दुल कादिर, मस्जिद अबूबकर में कारी सनाउल्लाह, इमामबाड़े वाली अलीशान मस्जिद में कारी तस्लीम, मनिहारान मस्जिद में मुफ्ती तकीउल्लाह, मदरसा कसरुल उलूम में काजी साजिद अहमद, उमर फारूक मस्जिद में कारी उस्मान ने नमाज़ अदा कर कौम की सलामती व मुल्क में अमनोअमान, खुशहाली व तरक्की के लिए दुआएंे मांगी।

इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में संसारपुर, कलसिया, मिर्जापुर, रायपुर, बादशाही बाग, ताजपुरा, मुजफ्फराबाद आदि गाँवों में भी पवित्र रमजान माह के पहले जुमे की नमाज नमाजियों ने अदा की। पुलिस प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस क्षेत्राधिकारी चित्रांश गौतम व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार पांडेय भारी पुलिस के साथ तैनात रहे।
