अभिनेता सिद्धांत कपूर सहित अन्य आरोपी हुए रिहा

बेंगलुरू। बेंगलुरू के एक होटल में चल रही रेव पार्टी में ड्रग का सेवन किए जाने के लिए गिरफ्तार हुए अभिनेता सिद्धांत कपूर को पुलिस ने रिहा कर दिया है।
सिद्धांत कपूर को सोमवार देर रात को रिहा किया गया है। उन्हें हालांकि आज मंगलवार को सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए पेश होने का निर्देश दिया गया है।
सिद्धांत और उनके पांच साथियों के मेडिकल टेस्ट से पता चला है कि सभी ने ड्रग का सेवन किया है।
सिद्धांत बॉलीवुड अभिनेता शक्ति कपूर के बेटे और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के भाई हैं। वह बॉलीवुड की कई फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। साथ ही सहायक निर्देशक की भी भूमिका निभा चुके हैं।
पुलिस ने पार्टी के वेन्यू पर मौजूद कूड़ेदान से एमडीएमए की सात गोलियां, कई प्रतिबंधित दवाइयां और थोड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया है। इस रेव पार्टी में शामिल होने के लिए सिद्धांत रविवार को मुंबई से बेंगलुरु गए थे।
आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट की धारा 22ए, 22बी और 27 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
हाल के दिनों में बॉलीवुड में ड्रग के इस्तेमाल से जुड़े कई मामले सामने आए हैं। इनमें अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को भी पिछले साल ड्रग के सेवन से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया गया था, हालांकि अब उन्हें नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की तरफ से क्लीन चिट दिया जा चुका है।
उल्लेखनीय है कि सिद्धांत की बहन श्रद्धा कपूर और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण सहित कई और बॉलीवुड कलाकार भी ड्रग के मामलों में शामिल रहे हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *