बागपत। नेहरू युवा केन्द्र बागपत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में हिंदी दिवस पखवाड़ा 14 से 29 सितम्बर के अंतर्गत बुधवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर अग्रवाल मण्डी टटीरी में हिंदी शब्द खोजो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 60 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में गणेश ने प्रथम, इच्छा ने द्वितीय व देवांश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान युवा स्वयंसेवक ऋषभ ढाका ने प्रतिभागियों को हिन्दी के स्वर्णिम इतिहास के विषय में युवाओं को जागरूक किया। वहीं स्कूल प्रधानाचार्य उपेंद्र शर्मा ने हिन्दी के गौरव पर प्रकाश डाल हिंदी है हम और हिन्दी हमारी पहचान है का उदघोष किया। इस दौरान प्रतिभागियों ने हिन्दी को अधिकतम अपनाने की शपथ भी ली।
