हिंदू संघर्ष समिति की आवश्यक मुद्दों को लेकर आहूत की गई बैठक

हिंदू संघर्ष समिति की आवश्यक मुद्दों को लेकर आहूत की गई बैठक

मुजफ्फरनगर। प्राप्त समाचार के अनुसार हिंदू संघर्ष समिति की एक आवश्यक बैठक वृंदावन मार्केट नई मंडी मैं अमित गुप्ता समन्वय स्तंभ के प्रतिष्ठान पर संजय मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन अखिल भारतीय हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय संयोजक अरुण प्रताप सिंह द्वारा किया गया। बैठक में हिंदू समिति के आगामी कार्यक्रमों की योजना तैयार की गई ।मुख्य अतिथि के रूप में समिति के संरक्षक सुभाष चौहान रहे।
हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र पवार उर्फ साधु ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा पिछले कई वर्षों से सभी हिंदूवादी संगठन इस जिले को लक्ष्मी नगर के नाम से संबोधित करते आ रहे हैं लेकिन मुजफ्फरनगर नाम का यह कलंक जबरदस्ती का हमारे ऊपर लगा हुआ है सब ने यह निश्चित करते हुए कहा की माननीय मुख्यमंत्री जी को अपनी जिले का नाम लक्ष्मी नगर करने हेतु निवेदन किया जाएगा ! तथा इस हेतु जल्द ही एक ज्ञापन दिया जाएगा। एक महत्वपूर्ण विषय यह रहा कि अपने दिल्ली हरिद्वार नेशनल हाईवे पर पूरे देश से तीर्थयात्री आते हैं लेकिन कुछ विधर्मी लोगों ने भगवान के नाम पर तथा हिंदू धर्म के नाम पर विभिन्न होटल तथा रेस्टोरेंट्स खोलें हुए है तथा वहां पर मांसाहारी खाना बनाकर हिंदुओं की धार्मिक भावना के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है ! इसलिए प्रशासन से मांग है इन विधर्मी लोगों का रेस्टोरेंट बंद कराया जाए जो कि हिंदुओं की धार्मिक भावना के साथ खिलवाड़ कर रही है। जल्द ही इस संबंध में कार्यवाही प्रारंभ की जाएगी एक अन्य मुद्दे में चर्चा की गई विभिन्न बंगाली बाबा के नाम पर विधर्मी लोगों ने हिंदू माताओं बहनों को लूटने का धंधा बना रखा है इसके लिए उन्होंने वशीकरण स्पेशलिस्ट इत्यादि के नाम से बहुत सारे पोस्टर को बसों तथा दीवार इत्यादि पर लगा रखा है। हिंदू संघर्ष समिति इसका पुरजोर विरोध करती है तथा इसके खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। बैठक में विभिन्न हिंदूवादी संगठनों में से अमित गुप्ता, संजय मिश्रा, रमन शर्मा, देशराज चौहान, गिरीश पाहुजा, मनोज कंसल, हरीश पालीवाल ,अरविंद गुप्ता , पंकज त्यागी , डॉक्टर संजीव शर्मा , अंजेश गुर्जर, अजय जैन, सतीश मलिक , जगदीश लाल नारंग, संजय कुमार , आशीष कुमार शर्मा इत्यादि उपस्थित थे। बैठक में हिंदू जागरण मंच, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, अखिल भारतीय हिंदू शक्ति दल, राष्ट्रीय बजरंग दल, समन्वय स्तंभ, अखिल भारतीय हिंदू एकता दल, राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी, भ्रष्टाचार निवारण समिति, मुजफ्फरनगर केमिस्ट एसोसिएशन, नवीन मंडी व्यापार संघ, मोदी सेना इत्यादि हिंदूवादी संगठनों का सहयोग रहा।मो सुहैल पत्रकार मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *